अबनाः : वहाबी आतंकी संगठन दाइश के साइबर सेल ने एक वीडियो जारी किया है जिसमे अपने स्लीपर सेल को संबोधित करते हुए कहा है कि वह जल्द ही ८७८६ लोगों का नाम, पता तथा ईमेल आईडी जारी करेगा इनको जहाँ पाना क़त्ल कर देना । सूत्रों के अनुसार इस लिस्ट में अमेरिका, कनाडा, अफगानिस्तान, ब्रिटेन तथा अन्य देशों की महत्वपूर्ण धार्मिक, राजनैतिक हस्तियों को निशाना बनाया जा सकता है। इस सन्देश में कहा गया है कि हम अमेरिकी जनता तथा राष्ट्रपति ट्रम्प को एक विशेष सन्देश देना चाहते हैं और वह यह कि हम तुमसे संघर्षरत हैं, तुम्हारे सैन्य अभियान ने हमे और शक्तिशाली बनाया है हम तुम्हारे विरुद्ध युद्ध के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं । प्रतीक्षा करो हम जल्दी ही ८००० लोगों का नाम पता और ईमेल आईडी जारी कर रहे हैं यह लोग जहाँ होंगे मारे जायेंगे ।
4 अप्रैल 2017 - 18:00
समाचार कोड: 821893
अमेरिका, कनाडा, अफगानिस्तान, ब्रिटेन तथा अन्य देशों की महत्वपूर्ण धार्मिक, राजनैतिक हस्तियों को निशाना बनाया जा सकता है।